Breaking
16 Oct 2026, Fri

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

चंपावत:(जीशान मलिक) भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिला सभागार चम्पावत में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद में 23 अक्टूबर से ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे एफएलसी प्रक्रिया के दौरान अपने अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एफएलसी प्रक्रिया राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न होगी, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि एफएलसी के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं और सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी तथा आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानक प्रक्रियाओं का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सामंत, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, कांग्रेस के बीएलए-1 श्याम सिंह कार्की, धीरज सिंह नेगी, उपजिलाधिकारी बी.सी. पंत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *