लक्सर में ऑटोमोटिव कार एक्सेसरीज़ का भव्य शुभारंभ, स्थानीय लोगों को मिलेगी आधुनिक सेवाएं
हर्ष सैनी,भगवा सनातन टाइम्स
विधानसभा लक्सर के बहादरपुर खादर में रेलवे फाटक के निकट “ऑटोमोटिव कार एक्सेसरीज़” का सोमवार को भव्य शुभारंभ किया गया। यहां कारों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली और नवीनतम एक्सेसरीज़ की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है, जिनमें सीट कवर, फ्लोर मैट, इन्फोटेनमेंट सिस्टम, सेफ्टी इक्विपमेंट, कार पॉलिशिंग, वाशिंग, रबिंग, इंटीरियर क्लीनिंग सहित अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं शामिल हैं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता और अधिवक्ता राजेश रस्तोगी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह लक्सर क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी सुविधा है, जिससे अब कारों से जुड़ी हर सेवा और सामग्री स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने अधिवक्ताओं सहित आम जनता से अपील की कि वे इस स्थान का लाभ उठाएं, क्योंकि यहां गुणवत्तापूर्ण सेवाएं व सस्ती दरों पर एक्सेसरीज़ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

बॉबी सैनी, संचालक ने जानकारी दी कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को एक ही स्थान पर सभी आधुनिक और श्रेष्ठ कार एक्सेसरीज़ उपलब्ध कराना है। शुरुआती ग्राहकों के लिए विशेष छूट और आकर्षक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। यह स्थान उन लोगों के लिए एक आदर्श विकल्प होगा जो अपनी गाड़ी को स्टाइलिश और अपग्रेडेड लुक देना चाहते हैं।
शुभारंभ कार्यक्रम में अनुज सैनी, ओमप्रकाश मौर्य, संदीप मौर्य, अनिल सैनी, स्वाति सैनी, विशाल, अमित सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने इस नई पहल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

