Breaking
2 Aug 2026, Sun

मुरादाबाद : बिजली के तारों में लगी आग, विभागीय लापरवाही से क्षेत्र में दहशत

मुरादाबाद : बिजली के तारों में लगी आग, विभागीय लापरवाही से क्षेत्र में दहशत

मुरादाबाद,आलम अंसारी / फैजान

दिनांक : 07 जुलाई 2025 मुरादाबाद के पीर का बाज़ार क्षेत्र में स्थित बड़ी मस्जिद के सामने सोमवार को अचानक बिजली के तारों में आग लग गई, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज़ थीं कि कुछ समय के लिए स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

 

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, घटना की सूचना बिजली विभाग को तत्काल दी गई, लेकिन विभागीय अधिकारियों की ओर से कोई त्वरित कार्रवाई नहीं की गई। एक अधिकारी को जब फोन पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने गैरज़िम्मेदाराना रवैया दिखाते हुए कहा, “मैं कहीं और हूं”, और मौके पर आने से इनकार कर दिया।

इलाके के लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता था। भीड़भाड़ वाले इस क्षेत्र में बड़ी मस्जिद के सामने लगे यह खुले तार पहले से ही खतरे का संकेत दे रहे थे, जिसकी जानकारी पहले भी विभाग को दी गई थी।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि बिजली विभाग की लापरवाही की उच्चस्तरीय जांच हो और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं रोकी जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *