Breaking
14 Sep 2026, Mon

रूड़की गंग नहर मे डूब रही महिला क़ो बचाने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी ने किया सम्मानित

रूड़की:(ज़ीशान मलिक)रूड़की गंग नहर में डूबती महिला को बचाने वाले दोनों पुलिस कर्मियों को एसएसपी परमेन्द सिंह डोभाल ने किया सम्मानित.जवानों की बहादुरी की सराहना करते नगद धनराशि देकर थपथपाई एसएसपी ने जवानो की पीठ।

आपको बता दे कि ASI मनोज शर्मा और HC कृपा राम को नहर पटरी पर ड्यूटी के दौरान गंगनहर में एक महिला डूबती हुई दिखाई देने पर बिना देरी किये हुए.HC कृपा राम द्वारा जान की परवाह किए बिना गंगनहर में छलांग लगा कर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पुलिस कर्मियों के इस साहसिक कार्य पर एसएसपी परमेन्द सिंह डोभाल हरिद्वार द्वारा आज दोनों जवानों को अपने कैम्प कार्यालय में उनकी पीठ थपथपाते हुए ढाई हजार रुपये की नगद धनराशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. दोनों जवानों ने एसएसपी का किया आभार व्यक्त

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *