Breaking
22 Jun 2026, Mon

रुड़की: शांति भंग करने पर युवक गिरफ्तार, मजिस्ट्रेट के समक्ष होगा पेश 

रूड़की:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) कोतवाली गंग नहर पुलिस ने शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान शांति भंग करने के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया है। आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की के समक्ष पेश किया जाएगा।दिनांक 21.06.2026 को शांति व्यवस्था ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने कार्रवाई करते हुए रजत नामक युवक को शांति भंग करने के आरोप में धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार किया।

“गिरफ्तार आरोपी का विवरण” 

आरोपी की पहचान रजत पुत्र महेंद्र सिंह, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ग्राम कलरी, सरसावा, जिला सहारनपुर का रहने वाला है। वर्तमान में वह रुड़की कोतवाली गंग नहर क्षेत्रांतर्गत सैनिक कॉलोनी, गली नंबर 5, धीरज प्रधान के पास रह रहा था।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर नियमानुसार मेडिकल परीक्षण कराया है। इसके बाद उसे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की के समक्ष पेश किया जाएगा।

“पुलिस टीम में शामिल रहे”

1. अपर उप निरीक्षक जहांगीर हुसैन।

2. कांस्टेबल प्रेम बल्लभ

3. होमगार्ड महक सिंह।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *