
रुड़की:(जीशान मलिक) भीषण गर्मी और ओवरलोड के चलते शहर व देहात क्षेत्र में बिजली की रोस्टिंग अभी जारी रहेगी। अधीक्षण अभियंता विनोद पांडेय ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।


अधीक्षण अभियंता विनोद पांडेय ने बताया कि तापमान बढ़ने के कारण बिजली की मांग अचानक बढ़ गई है। कई जगह ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से फॉल्ट की समस्या आ रही है। विभाग की टीम लगातार लाइनों को दुरुस्त करने में जुटी है।

उन्होंने कहा कि रोस्टिंग को कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उपभोक्ता दिन में एसी, कूलर का अनावश्यक उपयोग न करें और एक साथ हैवी लोड न चलाएं। किसी भी फॉल्ट की सूचना तुरंत टोल फ्री नंबर पर दें।उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।

