Breaking
5 Oct 2026, Mon

रुड़की में ‘बराक-अह वेजीटेरियन कैफे एंड रेस्टोरेंट ग्रैंड’ का भव्य शुभारंभ

रुड़की:(जीशान मलिक) शहर में खान-पान और पारिवारिक मनोरंजन के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई। श्री गुरु राम राय स्कूल के निकट बराक-अह वेजीटेरियन कैफे एंड रेस्टोरेंट ग्रैंड का 30 सितंबर को भव्य शुभारंभ किया गया।उद्घाटन समारोह गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हाजी फुरकान अहमद, समाजसेवी सचिन गुप्ता और यशपाल राणा पहुंचे। अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सचिन गुप्ता ने संचालक नोमान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी प्रतिष्ठान की सफलता के लिए गुणवत्ता, स्वच्छता और ग्राहक विश्वास सबसे जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह कैफे रुड़कीवासियों को बेहतर स्वाद और सुविधाएं देगा।संचालक नोमान ने बताया कि कैफे को ग्राहकों की पसंद और पारिवारिक माहौल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जहां शुद्ध शाकाहारी व्यंजनों के साथ बेहतर सेवा देने का प्रयास रहेगा।

समारोह में एडवोकेट राजेंद्र चौधरी, रितु कंडियाल जुयाल, सुधीर शांडिल्य, शकील अहमद, डॉ. खुर्शीद, मौलाना हामिद, हाजी इसरार, चेयरमैन तौकीर (पाडली), जब्बार, तमरेज, आदिल फरीदी, गुलनवाज, पार्षद जावेद, जावेद गौड, रिजवान, पप्पन माही, मनव्वर कुरैशी, शाहिल, शहजाद, फय्याज, हाजी शहजाद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे और संचालक को बधाई दी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *