Breaking
29 May 2026, Fri

रुड़की में दिनदहाड़े चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, जेवरात बरामद

रुड़की:(जीशान मलिक)जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दिनदहाड़े घर में घुसकर जेवरात चोरी करने वाले एक अभियुक्त को चोरी के माल समेत गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़े गए आरोपी ने अपने नशे के शौक को पूरा करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था। बीती 7 फरवरी को सिंचाई विभाग कॉलोनी निवासी चौहान ने पुलिस को तहरीर दी थी कि 6 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे किसी अज्ञात चोर ने उनके घर की अलमारी से सोने और चांदी के जेवरात साफ कर दिए हैं। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक गंगनहर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। पुलिस टीम सर्विलांस की मदद से आखिरकार पुलिस आरोपी तक पहुँचने में सफल रही।

14 फरवरी को सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त शुभम निवासी मिलाप नगर को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से चोरी किए गए जेवरात बरामद कर लिए गए हैं। जिनमें एक सोने का मांग टीका, एक बच्चे की सोने की चैन, एक महिला की सोने की चैन, एक सोने का पैंडल, एक सोने की नथ शामिल है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार, उपनिरीक्षक राजीव उनियाल, सीआईयू प्रभारी संजय पुनिया शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की तारीफ की है।

इस घटना ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि पुलिस की सतर्कता और तत्परता से अपराधियों को पकड़ा जा सकता है और अपराध पर लगाम लगाई जा सकती है। पुलिस की इस सफलता ने लोगों में सुरक्षा की भावना को बढ़ावा दिया है और अपराधियों को एक कड़ा संदेश दिया है कि अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *