Breaking
31 Jul 2026, Fri

“रुड़की:छोटा हाथी चोरी करने वाला शातिर चोर अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार”

रुड़की:(जीशान मलिक)कोतवाली रूडकी पर दिनाँक 10/07/2025 को वादी मुकदमा श्रीराम कुमार पुत्र नकली राम निवासी मिलापनगर ढण्डेरा कोतवाली रुडकी जिला हरिद्वार ने तहरीर दी की दिनाँक 23/06/2025 को अज्ञात चोर के द्वारा वादी के घर के सामने से छोटा हाथी चोरी कर ले जाने के आधार पर मु0अ0सं0 243/25 धारा 303(2)बीएनएस पंजीकृत किया गया था जिसकी विवेचना उ0नि0 चन्द्रमोहन के सुपुर्द की गयी थी।

जिसके सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूडकी के द्वारा टीम का गठन किया गया घटना का अनावरण हेतु टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज व मुखबिरान को मामूर किया गया जिसके क्रम मे दिनाँक 06.08.2025 को गठित टीम के द्वारा साजिद पुत्र यामीन उम्र 30 वर्ष नि0 पीरगढ़ी कोत0 मंगलौर जिला हरिद्वार को शहनाई गार्डन के सामने आम के बगीचे से ढण्डेरा रुडकी से अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने पूछताछ की तो साजिद उपरोक्त के द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित छोटा हाथी चोरी करना बताया। व जिसे घटना के बाद मंगलौर ले जाकर पुलिस के डर से वही छोड़कर भागना बताया। अभियुक्त की जानकारी के अनुसार छोटा हाथी को कोतवाली मंगलोर से बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता_

अभि0 साजिद पुत्र यामीन उम्र 30 वर्ष नि0 पीरगढ़ी कोत0 मंगलौर जिला हरिद्वार

बरामदगी का विवरण_

1 – छोटा हाथी न0- UK 08 CA 2882 2 एक अदद चाकू नाजायज

पुलिस टीम में शामिल- 

1 उ0नि0 चन्द्रमोहन

2 हे0का0 03 युनुस बेग

3 का0 705 अनिल चौहान

4 का0 रंगमोहन

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *