Breaking
26 Nov 2026, Thu

राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली की मौजूदगी में युवाओं ने उठाए विकास और भविष्य के सवाल

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) खादर क्षेत्र के रतनपुर में आयोजित कार्यक्रम में नौजवानों का उमड़ता जनसैलाब क्षेत्र में बदलाव की चर्चा और नई उम्मीदों को दर्शा रहा है। जन अधिकार पार्टी जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली की उपस्थिति में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए।कार्यक्रम में क्षेत्र के नौजवानों ने खुलकर अपनी बात रखी। युवाओं का कहना था कि अब बात सिर्फ वादों की नहीं होगी, अब बात होगी विकास की, युवाओं के भविष्य की और बीते वर्षों में हुए कामों के हिसाब की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिरान कलियर विधानसभा का नौजवान अब जाग चुका है। वह अपने हक के लिए आवाज उठाना जानता है। क्षेत्र में शिक्षा, रोजगार, सड़क, पानी, स्वास्थ्य और खेल सुविधाओं को लेकर जो वादे किए गए थे, उन पर अब जनता हिसाब मांग रही है

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं और क्षेत्र के विकास से जुड़े सवाल अब प्राथमिकता होंगे। खादर क्षेत्र लंबे समय से विकास से वंचित रहा है। यहां के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर भटकना पड़ता है। अब इस स्थिति को बदलना होगा। युवाओं को यहीं पर अवसर मिले, इसके लिए ठोस योजना बनाई जाएगी।कार्यक्रम में मौजूद युवाओं ने कहा कि रतनपुर सहित पूरे खादर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी है। बरसात में सड़कों की हालत खराब हो जाती है, शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं। युवाओं ने उम्मीद जताई कि जन अधिकार पार्टी जनशक्ति उनके मुद्दों को मजबूती से उठाएगी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *