Breaking
5 Jun 2026, Fri

राशन घोटाला उजागर: आजाद अधिकार सेना ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, की सख्त कार्रवाई की मांग

राशन घोटाले पर आजाद अधिकार सेना का बड़ा कदम, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

मुरादाबाद,विनोद सैनी ,भगवा सनातन टाइम्स

31 जुलाई 2025 – सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ आजाद अधिकार सेना ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाध्यक्ष मनीष मेहरोत्रा ने आज जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।

 

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कई राशन दुकानों पर गरीब लाभार्थियों को नियम अनुसार 5 किलो अनाज के बजाय केवल 4 या 4.5 किलो ही दिया जा रहा है। इसके साथ ही कालाबाजारी, घटतौली, गैर-लाभार्थियों को वितरण और स्टॉक की कमी का बहाना बनाकर पात्र लोगों को लौटाने जैसी गंभीर गड़बड़ियां आम हो गई हैं।

मनीष मेहरोत्रा ने कहा कि यह भ्रष्टाचार सीधे-सीधे गरीब और जरूरतमंद परिवारों के हक का हनन है। ज्ञापन में मांग की गई कि दोषी दुकानदारों और अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, राशन वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल ट्रैकिंग और AI तकनीक का उपयोग हो तथा एक विशेष शिकायत बोर्ड का गठन किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *