Breaking
30 Jul 2026, Thu

रात भर की बरसात, डरा देने वाला सन्नाटा… विधायक रवि बहादुर का बाढ़ प्रभावित अहमदपुर ग्रंट में रोंगटे खड़े कर देने वाला दौरा

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)आसमान से बरसती बूँदें कहर बरपा रही थीं, सड़कों पर उमड़ते पानी का बहाव किसी अनियंत्रित सैलाब जैसा था। इसी भयावह माहौल के बीच विधायक रवि बहादुर बाढ़ प्रभावित अहमदपुर ग्रंट पहुंचे, जहां चारों ओर तबाही का मंजर और घबराहट का आलम पसरा हुआ था।

गांव की गलियों में भरे पानी ने लोगों की सांसें थमा दी थीं। विधायक के पहुंचते ही मौके पर लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग हरिद्वार और पटवारी को बुलाया गया। हर ओर से आ रही शिकायतों और दहशत भरे चेहरों को देखते हुए हालात की गंभीरता और बढ़ गई।

तेज बारिश से टूटी सड़कें, डूबे रास्ते और बहते मलबे ने गांव को मानो चारों ओर से घेर लिया था। इस खौफनाक दृश्य के बीच विधायक रवि बहादुर ने सख्त निर्देश दिए – “किसी भी हाल में देरी बर्दाश्त नहीं होगी, सड़कों को तुरंत दुरुस्त करें, लोगों को सुरक्षित रास्ता चाहिए।”

मौके पर मौजूद प्रधान गुरुमीत सिंह, सुरजीत सिंह लाडी, पूर्व प्रधान मोनू प्रजापति, सुंदरलाल, अमित यादव, सचिव तनुज चौहान, BDC वीरेंद्र सैनी, मोनू पाल, बलविंदर, राजकुमार और अन्य लोग हालात से जूझते नजर आए, लेकिन हर किसी की आंखों में डर साफ झलक रहा था।

लगातार बरसात और बढ़ते जलभराव ने पूरे इलाके को सतर्कता और सन्नाटे की गिरफ्त में ले लिया है। अब सवाल यही है – क्या राहत समय पर पहुंचेगी, या अहमदपुर ग्रंट की ये रातें और भी खौफनाक बनेंगी?

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *