Breaking
26 Nov 2026, Thu

राजस्व संवर्धन को लेकर DM ने दिए सख्त निर्देश, बोले – प्रवर्तन बढ़ाओ, लक्ष्य समय पर पूरा करो

पिथौरागढ़:(जीशान मलिक) राजस्व संवर्धन को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में संबंधित विभागों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्यों के सापेक्ष की जा रही वसूली की समीक्षा की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रह में तेजी लाने के लिए विशेष अभियान चलाते हुए प्रभावी कार्रवाई की जाए। राजस्व से संबंधित सभी विभाग नियमानुसार देय वसूलियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बैठक में दिए गए निर्देशों का सभी संबंधित अधिकारी गंभीरता से अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रह में प्रगति लाने के साथ ही प्रवर्तन कार्यों को भी प्राथमिकता दी जाए, ताकि निर्धारित राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित हो सके।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *