हरिद्वार:(चीफ एडिटर)हरिद्वार में एंटी ड्रग समिति एवं आई० क्यू० ए ०सी के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
इस रैली को हरि झड़ी दिखाते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अर्चना गौतम ने कहा हमारा उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचना है।ये जागरूकता रैली महाविद्यालय से मीठीबेरी गांव तक निकाली गई।
इस कार्यक्रम की संयोजक डॉ सुनीता बिष्ट के दिशा निर्देशन में छात्र छात्राओं ने नशे के विरोध में नारे लगाते हुए कहा”जो करेगा नशा उसकी होगी दुर्दशा” “जिसके मुंह में होगा गुटका,उसके मुंह में होगा पुटका”,” जन जन को यही संदेश,नशा मुक्त हो अपना प्रदेश”।
इस कार्यक्रम में प्रो०सतेंद्र कुमार, डॉ सुनील कुमार, डॉ देश राज सिंह, डॉ सुमन पांडेय,अनोद कुमार , कार्यालय से शशि धर उनियाल, पूनम, कुलदीप, सूरज पुंडीर एवं सैकड़ों छात्र छात्राओ इसमें प्रतिभाग किया।

