
दिल्ली:(जीशान मलिक) दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है।13 नवंबर बृहस्पतिवार को सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर दमकल विभाग के पास एक कॉल आया। इसमें उस व्यक्ति ने महिपालपुर में रेडिशन होटल के पास तेज धमाके की सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए दमकल ने तुरंत फायर ब्रिगेड गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया। इसके अलावा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। जांच में पता चला कि तेज आवाज किसी धमाके की नहीं थी। पुलिस ने बताया कि किसी बस का टायर फटा था जिससे जोरदार आवाज आई। उसे लोगों ने ब्लास्ट समझ कर कॉल कर दी।


