Breaking
17 Sep 2026, Thu

युवक ने फोन कॉल पर दी सूचना: महिपालपुर में धमाका हुआ… कॉल के बाद भागीं दमकल की गाड़ियां, मिली बस के टायर फटने की घटना

दिल्ली:(जीशान मलिक) दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है।13 नवंबर बृहस्पतिवार को सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर दमकल विभाग के पास एक कॉल आया। इसमें उस व्यक्ति ने महिपालपुर में रेडिशन होटल के पास तेज धमाके की सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए दमकल ने तुरंत फायर ब्रिगेड गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया। इसके अलावा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। जांच में पता चला कि तेज आवाज किसी धमाके की नहीं थी। पुलिस ने बताया कि किसी बस का टायर फटा था जिससे जोरदार आवाज आई। उसे लोगों ने ब्लास्ट समझ कर कॉल कर दी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *