Breaking
25 Sep 2026, Fri

मोहनपुरा में प्राचीन शिव मंदिर का होगा भव्य निर्माण, शिव-खाटू श्याम मंदिर का कार्य शुरू

रुड़की:(जीशान मलिक) मोहनपुरा में रेलवे पटरी के पास स्थित प्राचीन शिव मंदिर को भव्य स्वरूप देने का कार्य विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया है। मंदिर परिसर में शिव-खाटू श्याम मंदिर के निर्माण कार्य का शुभारंभ कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने पूजा-अर्चना कर कराया।

इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक विधि-विधान के साथ पूजा की गई और निर्माण कार्य के लिए मशीनरी मौके पर लगाई गई। मंदिर समिति से जुड़े लोगों ने बताया कि लंबे समय से प्राचीन शिव मंदिर को भव्य रूप देने की योजना पर कार्य किया जा रहा था। निर्माण शुरू होने से श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।प्रस्तावित मंदिर में भगवान शिव के साथ-साथ खाटू श्याम जी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा भी की जाएगी। निर्माण पूरा होने के बाद यह मंदिर क्षेत्र में धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा।

इस अवसर पर समाजसेवी अमित दुआ सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने मंदिर के भव्य निर्माण एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *