Breaking
9 Jun 2026, Tue

“मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण – सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन!

रुड़की:(ज़ीशान मलिक)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को समर्पित एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन आज रुड़की स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में किया गया। यह प्रदर्शनी ‘विकसित भारत का अमृत काल: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ विषय पर केंद्रित थी। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, जिला प्रभारी दान सिंह रावत और कार्यक्रम संयोजक संजय अरोड़ा , अक्षय प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी में मोदी सरकार की उन प्रमुख योजनाओं और ऐतिहासिक निर्णयों को प्रदर्शित किया गया, जिन्होंने भारत की दिशा और दशा दोनों को बदला है। इसमें आयुष्मान भारत, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, ऑपरेशन सिंदूर साहस, जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, और वंदे भारत ट्रेन जैसे प्रोजेक्ट्स को आकर्षक चित्रों, चार्ट्स और डिजिटल माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते 11 सालों में भारत ने सिर्फ विकास नहीं किया, बल्कि आमजन तक शासन की पहुँच सुनिश्चित की है। मोदी का स्पष्ट दृष्टिकोण है, कि शासन सेवा है. सरकार सहभागी है और सुशासन अब संस्कृति बन गया है। जहां तकनीक है, वहीं तरक्की है – यही इस प्रदर्शनी का भी संदेश है।”

जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि “यह प्रदर्शनी देश को विकास की उस यात्रा की झलक देती है, जो 2014 से प्रारंभ हुई और आज भारत को विश्व मंच पर सम्मान दिला रही है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से करोड़ों गरीबों को इलाज की सुविधा मिली, जबकि मेक इन इंडिया ने रोजगार के नए द्वार खोले।”

साथ ही रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने भी कहा कि “यह सिर्फ प्रदर्शनी नहीं, बल्कि भारत के पुनर्निर्माण की यात्रा का दर्पण है। मोदी सरकार ने 11 वर्षों में कई ऐतिहासिक फैसले लिए—जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना, तीन तलाक समाप्त करना, जीएसटी लागू करना और वक्फ संशोधन विधेयक पारित करना—ये सभी कदम भारत को एक समान, सशक्त और समावेशी राष्ट्र की दिशा में ले गए।”

कार्यक्रम संयोजक संजय अरोड़ा और भाजपा नेता अक्षय प्रताप सिंह ने बताया कि यह प्रदर्शनी आने वाले एक सप्ताह तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी ताकि वे मोदी सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विजन को नजदीक से देख और समझ सकें।

सभी ने सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि मोदी जी का सपना है कि भारत का गरीब सिर्फ आंकड़ों का हिस्सा न बने, बल्कि वह नीति निर्माण का केंद्र बिंदु हो — यही भावना आज देशभर में दिखाई देती है।

प्रदर्शनी में राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, शोभाराम प्रजापति, सुशील त्यागी, देवी सिंह राणा,प्रदीप पाल, भीम सिंह, विकास पाल, सुशील रावत,सोनू धीमान, सावित्री मंगला,सतीश सैनी, ठाकुर संजय सिंह, विवेक चौधरी, नरेश शर्मा, पंकज नंदा, रवि राणा,बी एल अग्रवाल, पूजा नंदा,आलोक गौतम, सुमित अग्रवाल, गुरजिंदर सैनी, नाथीराम सैनी, बृजमोहन सैनी, मनोज मुड़लाना , प्रिया पेगोवाल, प्रतिभा चौहान, ध्रुव गुप्ता,बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक, युवा और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *