Breaking
16 Sep 2026, Wed

दिल्ली रोड पर भीषण सड़क हादसा — अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत, एक घायल

दिल्ली रोड पर भीषण सड़क हादसा — अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत, एक घायल

मुरादाबाद ,आलम अंसारी,भगवा सनातन टाइम्स

थाना पाकबड़ा क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित ज़ीरो प्वाइंट पर बुधवार, 11 जून को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

जानकारी के मुताबिक फैज़, सलीम और ज़हीर आलम नामक तीन युवक बाइक से रामपुर स्थित झील पार्क घूमने गए थे। वापस लौटते समय रास्ता भटककर वे मुरादाबाद के बजाय दिल्ली रोड की ओर निकल गए और पाकबड़ा ज़ीरो प्वाइंट के पास अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए।

 

हादसे में फैज़ और सलीम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ज़हीर आलम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस दुखद हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया और परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए।

पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *