हरिद्वार:(जीशान मलिक)20000 युवाओं के रोजगार के लिए 20 हज़ार करोड़ का सिडकुल स्थापित होना शुरू हो चुका है।इसके साथ ही ज़ोरासी जबरदस्तपुर में इंडस्ट्रियल पार्क प्रस्तावित।
लंधौरा में स्वास्थ्य सेवाओं हेतु हायर सेंटर अगले दो माह में शुरू लंढौरा में 34 करौड़ की योजना जाइका से प्रस्तावित।लंढौरा में 64 करोड़ की सीवरलाइन योजना प्रस्तावित लंधौरा में थाना प्रक्रिया में जल्दी ही स्थापित होगा।
समस्त नगर पंचायत लंधौरा और ढंढेरा क्षेत्र के लिए शहरी विकास से स्ट्रीट लाइट योजना अति जल्द।समस्त नगर पंचायत लंधौरा और ढंढेरा क्षेत्र के लिए शहरी विकास के लिए कूड़ा निस्तारण गाड़ियाँ नवंबर तक। ढँढेरा फाटक के लिए सेना की जमीन पर अधिग्रहण के लिए सेना तैयार , जल्दी इस पर भी कार्य होगा शुरू।
लंधौरा में कन्याओं हेतु डिग्री कॉलेज प्रस्तावित
उच्च स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 100 करोड़ उपजिला अस्पताल बनना शुरू हो चुका है।रुड़की से जोड़ने के लिए भुरनी-कुआँखेड़ा बाय पास बन चुका।
हरिद्वार और मुजफ्फरनगर से जोड़ने के लिए फोर लेन हाईवे पर कार्य शुरू हो चुका है।अधिकतर गांव, नगर पंचायत और नगर निगम क्षेत्र में राज्य योजना/ज़िला योजना/HRDA/विधायक निधि/ज़िला पंचायत द्वारा लगभग 1 से डेढ़ करोड़ के काम हो चुके है और जहाँ नहीं हुए वहाँ अगले एक साल में कर दिए जायेंगे।
अब अगला लक्ष्य 200 करोड़ का इंटरनेशनल स्टेडियम ताकि आईपीएल कराया जा सके।अंत में 70 करोड़ के सोलानी के तटबंद और 180 करोड़ के गंगा के 8 किलोमीटर के तटबंद के निर्माण हेतु तेज़ी से कार्यवाही चल रही है। अब इसके बाद क्या करना बाक़ी रह गया ? कैसे नहीं बनेगा नोएडा।

