Breaking
16 Sep 2026, Wed

मुख्यमंत्री धामी ने की विभिन्न स्थानों के नाम परिवर्तन की घोषणा

मुख्यमंत्री धामी ने की विभिन्न स्थानों के नाम परिवर्तन की घोषणा

देहरादून (रागिब नसीम): उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में भारतीय संस्कृति और जन भावनाओं के अनुरूप विभिन्न स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की है। इस फैसले के तहत जनपद हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधमसिंह नगर में स्थित कई स्थानों के नाम परिवर्तित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह निर्णय भारतीय विरासत और संस्कृति के सम्मान को बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है, ताकि लोग अपने इतिहास से जुड़ाव महसूस कर सकें और महापुरुषों से प्रेरणा ले सकें।

मुख्यमंत्री के इस फैसले के तहत नगर निगम रुड़की के अंतर्गत आने वाले दो वार्डों के नाम बदले गए हैं। आसफनगर का नाम अब देवनारायण नगर होगा, जबकि सलेमपुर राजपूताना का नया नाम शूरसेन नगर रखा गया है।

सरकार द्वारा किए गए इस नाम परिवर्तन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का मानना है कि यह फैसला प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *