Breaking
31 Oct 2026, Sat

महिला डॉक्टर ने अपने पति, सास और ससुर पर दहेज उत्पीड़न का कराया मुकदमा दर्ज

हरिद्वार:(अजय नामदेव) हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला डॉक्टर ने अपने पति, सास और ससुर पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।पीड़िता महिला डॉ.शुभी शर्मा का आरोप है कि उसके परिवार ने शादी पर करीब डेढ़ करोड़ रुपए खर्च किए है।जिसका पैसा लोन पर लिया गया था। इसके बावजूद उनके पति डा.गौरव और उनके परिवार ने शुभी शर्मा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया और मारपीट की।

पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं शुभी शर्मा ने अपने पति डॉक्टर पर दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है।

शुभी शर्मा की शादी एक साल पहले हुई थी।और उनकी माता और परिवार वालों ने शादी में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए थे। डॉ शुभी की माता डॉ संध्या शर्मा खुद पेशे से डॉक्टर हैं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *