Breaking
9 Jun 2026, Tue

महिला आयोग की जनसुनवाई: महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक) राष्ट्रीय महिला आयोग के अभियान ‘महिला आयोग आपके द्वार’ के तीसरे दिन आज जनपद हरिद्वार के जिलाधिकारी सभागार में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल की अध्यक्षता में एक विशाल जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

“जनसुनवाई की खास बातें…

– 18 फरियादियों ने अपनी समस्याओं को आयोग के सम्मुख रखा
– कई संवेदनशील मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया
– 4 गंभीर प्रकरणों को आगामी कार्यवाही हेतु आयोग मुख्यालय देहरादून प्रेषित किया गया
– निजी अस्पताल प्रबंधन को चिकित्सकों की सैलरी जारी करने के निर्देश

“अध्यक्ष का कहना…

– “महिला आयोग को कोई हल्के में न ले, निर्देशों पर लापरवाही हुई तो होगी कड़ी कार्रवाई”
– “कागजी कार्रवाई नहीं, धरातल पर न्याय चाहिए; पीड़ित महिलाओं की फाइलों का प्राथमिकता से करें निस्तारण”
– “महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए”

“जनसुनवाई में उठे मुद्दे…

– निजी अस्पताल में महिला चिकित्सकों का वेतन रोकने का मामला
– पति के अतिरिक्त संबंधों और दहेज उत्पीड़न की शिकायत
– विधवा महिला को संपत्ति से बेदखल करने का मामला
– मनसा देवी मंदिर मार्ग पर दुकान हटाए जाने से प्रभावित निर्धन महिलाओं की आजीविका का मुद्दा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *