Breaking
9 Jun 2026, Tue

महिलाओं की समस्याओं के समाधान हेतु राष्ट्रीय महिला आयोग की जन सुनवाई

महिलाओं की समस्याओं के समाधान हेतु राष्ट्रीय महिला आयोग की जन सुनवाई

देहरादून, 11 जून 2025, भगवा सनातन टाइम्स

महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए समर्पित राष्ट्रीय महिला आयोग अब एक नई पहल के साथ आगे आया है। “राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार” नामक जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत आयोग देहरादून में महिलाओं की समस्याओं को सीधे सुनने और उनका समाधान करने के लिए एक विशेष आयोजन कर रहा है।

यह जन सुनवाई 13 जून 2025 को दोपहर 2:00 बजे देहरादून स्थित पुलिस लाइन सभागार में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर स्वयं मौजूद रहेंगी।

इस विशेष सुनवाई का उद्देश्य महिलाओं से जुड़े लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाना और उन्हें तत्काल राहत प्रदान करना है। कार्यक्रम में जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे, जिससे मामलों का समाधान त्वरित रूप से सुनिश्चित किया जा सके।

आयोग ने देहरादून समेत आसपास के सभी शहरों की महिलाओं से अपील की है कि वे यदि किसी भी प्रकार की उत्पीड़न, भेदभाव या अन्य समस्या का सामना कर रही हैं, तो इस सुनवाई में पहुँचकर अपनी बात रखें।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आयोग प्रत्येक महिला की समस्या को गंभीरता से सुनेगा और यथासंभव समाधान हेतु सभी आवश्यक कदम उठाएगा। यह पहल महिलाओं को न्याय दिलाने और उनके अधिकारों को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *