Breaking
18 Sep 2026, Fri

मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने गंगोत्री धाम के लिए भोग प्रसाद सामग्री रवाना की 

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने बुधवार को गंगोत्री धाम के लिए भोग प्रसाद सामग्री रवाना की। निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रामरतन गिरी और मनसा देवी मंदिर के ट्रस्टी अनिल शर्मा ने चरण पादुका मंदिर में पूजन कर सामग्री को रवाना किया।

महंत रामरतन गिरी ने बताया कि ट्रस्ट प्रतिवर्ष गंगोत्री धाम के लिए भोग प्रसाद सामग्री भेजता है, जो अक्षय तृतीया पर गंगोत्री धाम के कपाट खुलने पर उपयोग में लायी जाएगी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत डा.रविंद्रपुरी ने कहा कि यह भोग सामग्री हरिद्वार और गंगोत्री के मध्य एक आध्यात्मिक जुड़ाव का प्रतीक है। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने मां मनसा देवी और मां गंगा से राष्ट्र की सुख-समृद्धि और चारधाम यात्रा के निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना की।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *