पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक)ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 113 पव्वे अवैध देशी शराब (माल्टा) बरामद हुई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत आज कलियर पुलिस टीम ने ग्राम मेहवड़कला में छापेमारी की। इस दौरान दो व्यक्तियों को अवैध शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ कोतवाली कलियर में मु0अ0सं0 75/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त
अमित सैनी पुत्र साधूराम, निवासी ग्राम मेहवड़कला, थाना कलियर, हरिद्वार, उम्र 43 वर्ष ।
सतीश सैनी पुत्र मोहल्लड़ सिंह, निवासी मौहम्मदपुर पाण्डा, थाना कलियर, हरिद्वार।
कुल 113 पव्वे अवैध देशी शराब (माल्टा) टेट्रा पैक।
“पुलिस टीम मे शामिल…
कार्रवाई करने वाली टीम में उ0नि0 विनोद कुमार गोला, हे0कानि0 67 जमशेद अली और हे0कानि0 322 रविन्द्र बालियान शामिल रहे।
पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब बिक्रेताओं, असामाजिक तत्वों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

