Breaking
21 Jun 2026, Sun

भेल हरिद्वार में एटक का वेस्टर्न गेट पर विशाल प्रदर्शन, प्रबंधन की हठधर्मिता के खिलाफ हुंकार

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) भेल हरिद्वार में एटक यूनियन ने प्रबंधन की हठधर्मिता और मजदूर विरोधी रवैये के खिलाफ वेस्टर्न गेट पर विशाल विरोध प्रदर्शन किया। एटक ने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन ने कर्मचारियों की 15 सूत्रीय मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया तो यूनियन जल्द ही चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा करेगी।सायं 4:00 बजे हुए प्रदर्शन में एटक ने जेसीएम की बैठक शीघ्र बुलाने की मांग को प्रमुखता से उठाया। यूनियन ने कहा कि पीपी भुगतान समेत कर्मचारियों की अन्य ज्वलंत मांगें लंबे समय से लंबित हैं। प्रबंधन लगातार वार्ता से बच रहा है।

“प्रमुख मुख्य मांगें”

1. पीपी भुगतान के लिए जेसीएम की तिथि घोषित हो

2. हरिद्वार इकाई में आर्टीजन से पर्यवेक्षक प्रमोशन जीरो ईयर में हो

3. आर्टिजन ट्रेनीज को ₹29500 का वेतनमान मिले, न्यूनतम वेतन नहीं

4. ऑफलोडिंग पर रोक लगे

5. ओवरटाइम का भुगतान पूर्व की भांति शुरू हो

6. लेपटॉप की प्रतिपूर्ति दोबारा शुरू हो, सभी वर्गों को समान राशि मिले

7. मृतक आश्रितों के लिए अनिवार्य अनुकंपा नियुक्ति शुरू हो

8. मुख्य चिकित्सालय में विशेषज्ञ डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की स्थाई भर्ती हो, दवाओं की गुणवत्ता सुधरे

9. उपनगरी की सुरक्षा बढ़े, अवांछित तत्वों का प्रवेश रुके, टाईप-2 के दो क्वार्टर जोड़कर एक बनाए जाएं

10. पांचवें फेस की समस्या सुलझाकर खाली जमीन पर प्लॉटिंग कर कर्मचारियों को प्लॉट दिए जाएं

11. इंडियन कॉफी हाउस जैसी प्रतिष्ठित कैंटीन सुविधा मिले

12. संविदा कर्मियों का वेतन बढ़े, 12 माह कार्य और वरिष्ठता से कोड नंबर मिले

13. कोविड असिस्टेंस स्कीम की राशि रिटायरमेंट तक मिले

14. मेडिकल डिपेंडेंसी की सीमा ₹15000 की जाए

15. हॉलीडे होम बुकिंग में माता-पिता समेत 6 सदस्यों को शामिल किया जाए

प्रदर्शन में एटक अध्यक्ष नईम खान, महामंत्री संदीप चौधरी व परमाल सिंह, वरिष्ठ नेता संतोष तिवारी, मनमोहन कुमार, अजित सिंह, अमृत रंजन, रविकान्त त्यागी, अशोक शर्मा, सुभाष त्यागी, रवि प्रताप राय, देवी प्रसाद कानूनगो, तरुण डुडेजा, विनित चौधरी, अनुराग सेमवाल, धीरज बालियान, योगेश कुमार, शेखर कुमार, दीपक कुमार, देवाशीष जोशी, अतुल सोनार, जितेन्द्र चहल, मांगेराम यादव, सतीश चौधरी, राकेश रोशन, परमजीत सिंह समेत सैकड़ों कर्मचारी शामिल रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *