Breaking
8 Jun 2026, Mon

“भारत स्काउट एवं गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया संवाददाताओं हेतु क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन!

 

नई दिल्ली:(ज़ीशान मलिक) भारत स्काउट एवं गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में दिनांक 22 मई से 26 मई 2025 तक राज्य एवं क्षेत्रीय मीडिया संवाददाताओं के लिए एक पाँच दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

कार्यशाला का शुभारंभ 22 मई को निदेशक सुश्री दर्शन पावस्कर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन उपनिदेशक (स्काउट) अरुप सरकार, पी.आर. (आई.टी.) विभाग तथा अन्य विभागीय प्रभारियों के सक्रिय सहयोग से किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यशाला में विभिन्न राज्य संघों से कुल 26 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को टाइम्स नव, आज तक और MH1 न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के वरिष्ठ विशेषज्ञों द्वारा मीडिया संप्रेषण, रिपोर्टिंग, डिजिटल संचार एवं प्रेजेंटेशन स्किल्स जैसे विषयों पर गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

उत्तराखंड से इस कार्यशाला में राजकीय इंटर कॉलेज रणाकोट, टिहरी गढ़वाल के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता एवं स्काउट मास्टर विश्व प्रकाश मेहरा तथा राजकीय इंटर कॉलेज रानीपोखरी, देहरादून से गंगा डोबरियाल ने प्रतिभाग किया और अपने अनुभवों एवं प्रस्तुतियों से अन्य प्रतिभागियों को भी प्रेरित किया।

यह कार्यशाला न केवल प्रतिभागियों के लिए एक सीखने का मंच बनी, बल्कि राज्य स्तर पर स्काउटिंग गतिविधियों के प्रचार-प्रसार को भी एक नई दिशा प्रदान करने में सहायक सिद्ध हुई।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *