Breaking
18 Sep 2026, Fri

भारतीय मीडिया प्रेस परिषद ने तिरंगा फहराकर शहीदों को किया नमन

भारतीय मीडिया प्रेस परिषद ने तिरंगा फहराकर शहीदों को किया नमन

हरिद्वार, भगवा सनातन टाइम्स

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय मीडिया प्रेस परिषद (रजि.) ने तिरंगा झंडा फहराकर देश के अमर शहीदों को शत-शत नमन किया। परिषद के संस्थापक व अध्यक्ष अमित कुमार मंगोलिया ने ध्वजारोहण कर सभी को आजादी के अमर बलिदानियों की याद दिलाई। इस दौरान धनाक्षी वर्मा ने राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया और उपस्थित सदस्यों ने तिरंगे को सलामी दी।

 

अध्यक्ष मंगोलिया ने कहा कि जिन वीरों, माताओं और बहनों ने भारत माता की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया, उन्हें परिषद बारंबार नमन करती है। उपाध्यक्ष मोहन राजा ने स्वतंत्रता संग्राम में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि कलम ने भी आजादी की लड़ाई में बड़ा योगदान दिया।

कार्यक्रम में महामंत्री मनीष सूरी, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र जिंदल, मुख्य सदस्य राकेश वर्मा, पियूष सूरी सहित अनेक पदाधिकारियों ने तिरंगे को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
सहयोग में प्रेम प्रधान, सतपाल सिंह, धनाक्षी वर्मा, देव, आशीष वर्मा, केशव, सुमित वर्मा समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *