भारतीय किसान यूनियन एकता में समीर बने युवा ब्लॉक संगठन प्रचार मंत्री
भारतीय किसान यूनियन (एकता) के जिला अध्यक्ष सोनू त्यागी की सहमति से युवा ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल करीम ने ग्राम दादूपुर निवासी समीर को युवा ब्लॉक संगठन प्रचार मंत्री के पद पर नियुक्त किया। इस नियुक्ति के दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और आशा जताई कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष फरमान त्यागी के सपनों को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर ग्राम अध्यक्ष वसीम मलिक, ग्राम उपाध्यक्ष आसिफ मलिक सहित संगठन के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को मजबूत करने और किसानों व मजदूरों की आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया।

