Breaking
6 Jun 2026, Sat

“भारतीय किसान यूनियन एकता का धीरे_धीरे बढ़ रहा है कुनबा, समीर अली को ग्राम अध्यक्ष और गुलज़ार अली को ग्राम उपाध्यक्ष पद पर किया नियुक्त”

पिरान कलियर (ज़ीशान मलिक):भारतीय किसान यूनियन एकता के रुड़की तहसील अध्यक्ष के रहमतपुर कार्यालय पर शनिवार को एक अहम गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन को मजबूती देने और किसान हितों को बेहतर ढंग से उठाने के उद्देश्य से नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। इस गोष्ठी में सर्वसम्मति से समीर अली को ग्राम अध्यक्ष और गुलज़ार अली को ग्राम उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।

संगठन क़े रुड़की तहसील अध्यक्ष जावेद अली ने कहा कि दोनों ही नियुक्त व्यक्ति लंबे समय से किसान हितों के लिए कार्य कर रहे हैं,तथा समाजसेवी के रूप में समाज की सेवा भी कर रहे हैँ।और उनकी नियुक्ति से संगठन को जमीनी स्तर पर और ज्यादा मजबूती मिलेगी।

बैठक में कई अन्य अहम मुद्दों पर भी चर्चा की गई और किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु रणनीति बनाई गई।

इस गोष्ठी में किसान यूनियन एकता के तहसील मीडिया प्रभारी जीशान मलिक,समाजसेवी मास्टर तालिब, शारूख आदि शामिल रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *