हरिद्वार:(चीफ एडिटर) भीषण गर्मी और तपती धूप से बेहाल राहगीरों को राहत देने के लिए शिवालिक नगर व्यापार मंडल रजि. ने भानु सप्तमी के अवसर पर सराहनीय सेवा कार्य किया। मंडल की ओर से शिवालिक नगर में दूध-गुलाब का ठंडा शरबत और पौष्टिक आंवला बर्फी का निशुल्क वितरण किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः काल से ही कर दी गई थी। श्रमिकों, रिक्शा चालकों, दुकानदारों और राहगीरों ने बड़ी संख्या में शीतल पेय और आंवला बर्फी ग्रहण कर राहत महसूस की। चिलचिलाती धूप में यह सेवा शिविर लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आया।शिवालिक नगर के व्यापारियों ने तन-मन-धन से इस सेवा कार्य में सहयोग किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष विभास सिन्हा ने कहा, “मानव सेवा ही सच्ची सेवा है। भीषण गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है। व्यापार मंडल आगे भी ऐसे सेवा कार्य करता रहेगा।”
रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि यह पहल मानवता की मिसाल है और सामाजिक एकता को मजबूत करती है।
इस मौके पर सभासद वीरेंद्र अवस्थी, रोबिन, पंकज चौहान, हरिओम, सामुदायिक केंद्र अध्यक्ष उमेश कुमार, सचिव भरत भूषण, अशोक मेहता समेत विवेक गुप्ता, शिवेश गुप्ता, रिंकू चौरसिया, हिमांशु माहेश्वरी, विशाल गौड़, अखिल रंजन, करण सक्सेना, प्रमोद श्रीवास्तव, प्रवीण तिवारी, दीपेश प्रसाद, पिंकी, संजय उपाध्याय, धीरेंद्र चौधरी, सतेंद्र चौधरी, सीए अरुण दुबे, दीपक पंवार, शुभम गुप्ता, दुग्गल सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

