Breaking
7 Jun 2026, Sun

भाजपा रामनगर मंडल की मासिक बैठक संपन्न, सतीश सैनी बने शक्ति केंद्र पालक और पंकज नंदा प्रभारी

रुड़की:(जीशान मलिक)भारतीय जनता पार्टी रामनगर मंडल रुड़की की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से मंथन किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है और इसकी असली ताकत कार्यकर्ताओं की सक्रियता, अनुशासन एवं समर्पण में निहित है। उन्होंने मंडल, बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तर पर संगठन को और प्रभावी बनाने के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक सुझाव दिए और सभी से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का आह्वान किया। 

संगठनात्मक मजबूती के लिए प्रत्येक शक्ति केंद्र पर पालक एवं प्रभारी नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला मंत्री सतीश सैनी को शक्ति केंद्र पालक तथा जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा को शक्ति केंद्र प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। दोनों नेताओं ने जिम्मेदारी के लिए मंडल अध्यक्ष का आभार जताते हुए संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया।जिला मंत्री सतीश सैनी ने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का पूरी ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन किया जाएगा और शक्ति केंद्रों को और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा। वहीं पंकज नंदा ने कहा कि संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने का कार्य पूरी प्रतिबद्धता से करेंगे।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री अवनीश त्यागी एवं जिला महामंत्री सनी नारंग ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, सुधीर चौधरी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष संदीप यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवांश चौधरी, अशोक शर्मा, मंडल मंत्री अरविंद सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी ने राष्ट्रहित एवं संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लेते हुए “वंदे मातरम्” के उद्घोष के साथ बैठक का समापन किया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *