Breaking
7 Jun 2026, Sun

भाजपा युवा मोर्चा जमालपुरकलां मण्डल में अजय नामदेव बने कोषाध्यक्ष

हरिद्वार:(जीशान मलिक)भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने जमालपुरकलां मण्डल की कार्यकारिणी में अजय नामदेव को कोषाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। नई जिम्मेदारी मिलने पर नामदेव ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार जताया।

अजय नामदेव ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ,जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिनव चौहान, मण्डल अध्यक्ष विवेक चौहान, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पंकज यादव, हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा संयोजक सत कुमार चौधरी और युवा मोर्चा मण्डल महामंत्री विकास पवाँर के मार्गदर्शन से यह दायित्व मिला है।

नवनियुक्त कोषाध्यक्ष अजय नामदेव ने कहा, “मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर संगठन ने जो विश्वास जताया है। मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। जमालपुरकलां मण्डल में युवा मोर्चा को और मजबूत करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करूंगा।” उन्होंने सभी बड़े-छोटे साथियों और कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया और आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की।

जमालपुरकलां मण्डल हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत आता है। युवा मोर्चा में नई नियुक्तियों से संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *