Breaking
28 Aug 2026, Fri

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुईं मधु शर्मा, नैतिक पतन को बताया कारण

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुईं मधु शर्मा, नैतिक पतन को बताया कारण

हरिद्वार, 14 जून 2025,भगवा सनातन टाइम्स

भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता और बूथ अध्यक्ष रहीं मधु शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कहकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने यह कदम पार्टी के भीतर नैतिक मूल्यों के पतन और आंतरिक असंतोष के कारण उठाया।

 

प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित एक समारोह में मधु शर्मा को कांग्रेस में शामिल किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र रावत, महिला कांग्रेस की लता जोशी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश प्रताप सिंह राणा, संतोष चौहान और अरुण चौहान समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

मधु शर्मा ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है और स्वार्थ, दिखावा और नैतिक गिरावट पार्टी के मूल सिद्धांतों पर भारी पड़ रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस में आम कार्यकर्ता की आवाज को सम्मान मिलता है और सामाजिक सरोकारों के लिए पार्टी ज्यादा प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *