रूड़की:(ज़ीशान मलिक)रुड़की में भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर भाजपा ध्वज का ध्वजारोहण किया गया और पार्टी के सिद्धांतों एवं राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण को दोहराया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसका आधार कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और संगठन के प्रति अटूट विश्वास है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करें और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अनीस गॉड, जिला उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, संजीव तोमर, भीम सिंह, प्रिया प्रवेश, जिला मंत्री सतीश सैनी, प्रतिभा चौहान, तेजपाल मौर्य, जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, आईटी प्रभारी सुशील रावत, कार्यालय प्रभारी कदम सिंह, सह प्रभारी गीता मलिक एवं अंकित गौतम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

