Breaking
21 Apr 2026, Tue

“भाजपा केंद्रीय हाईकमान ने विधायक मदन कौशिक को सौंपी बिहार चुनाव में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी”

बिहार:(जीशान मलिक)बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक को 12 विधानसभाओं का प्रभारी बनाया है। गौरतलब है कि पूर्व में भी विधायक मदन कौशिक पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर गुजरात, हरियाणा,उत्तर प्रदेश,दिल्ली और उड़ीसा जैसे राज्यों में चुनाव प्रचार की कमान संभाल चुके हैं। हरिद्वार में अभी में लगातार पांचवीं बार विधायक हैं और उनके चुनावी मैनेजमेंट और रणनीति के पार्टी के बड़े नेता भी कायल हैं।

उनके पास चुनाव लड़ने और लड़वाने का पिछले ढाई दशकों का एक लंबा अनुभव है।लिहाजा इस बार भी जब बिहार में चुनाव प्रचार चरम पर चल रहा है। तो पार्टी के रणनीतिकारों ने विधायक मदन कौशिक पर भरोसा जताया है। यह जिम्मेदारी उन्हें पार्टी के केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली से सौंपी गई है। वही विधायक मदन कौशिक ने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने जो उन्हें जिम्मेदारी। दी है उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पालन करेंगे। 30 अक्टूबर से 11 नवंबर तक बिहार में रहकर ही पार्टी का चुनाव प्रचार करेंगे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *