Breaking
14 Sep 2026, Mon

भगवानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 चोरी की बाइक समेत 3 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

भगवानपुर:(जीशान मलिक) एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की कुल 12 दोपहिया वाहन बरामद की गई हैं, जिनमें हिमाचल प्रदेश के बद्दी से चोरी हुई बुलेट और थाना कलियर क्षेत्र की बाइक भी शामिल है।12 मई को मतलूब पुत्र छोटा निवासी ग्राम करौंदी ने अपनी मोटरसाइकिल UK17F-4899 चोरी होने की सूचना दी। इसके बाद 10 जून को अहसान पुत्र कुर्बान निवासी सिकंदरपुर भैंसवाल ने अपनी बाइक UP11BQ-7714 चोरी होने की तहरीर दी। दोनों मामलों में कोतवाली भगवानपुर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। वाहन चोरी की बढ़ती वारदातों को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने पुलिस टीमों को विशेष निर्देश दिए।

जांच के दौरान पुलिस ने करीब 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ-साथ विगत 5 वर्षों में जेल से छूटे वाहन चोरों का सत्यापन और पूछताछ की गई। पुलिस टीम ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर सहित सीमावर्ती जनपदों के थानों और जेलों से भी सूचनाएं जुटाईं। थाना क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

11 जून को चेकिंग के दौरान खेलपुर रोड से खानपुर जाने वाले मार्ग पर पुलिस टीम ने तीन संदिग्ध युवकों को UK17F4899 व UP11BQ7714 मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ में उनकी निशानदेही पर भगवानपुर क्षेत्र से चोरी हुई दोनों बाइकों समेत कुल 12 चोरी की दोपहिया वाहन बरामद हुईं।

बरामद वाहनों में थाना कलियर क्षेत्र से चोरी स्प्लेंडर प्लस UK 17R 5319 और हिमाचल प्रदेश के जिला बद्दी के थाना बरोटीवाला से चोरी हुई बुलेट मोटरसाइकिल भी शामिल है। अन्य 8 बाइकों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की बाइकों को काटकर बेचने या फर्जी नंबर प्लेट लगाकर इस्तेमाल करते थे।

“गिरफ्तार आरोपी”

1. कुलदीप सैनी: पुत्र सतपाल निवासी अम्बेहटी, थाना नकुड़, सहारनपुर

2. कुलदीप कुमार: पुत्र भूल्लन निवासी दादनौर, थाना नकुड़, सहारनपुर

3. मुनव्वर:पुत्र बसीर निवासी कुण्डाकला, थाना गंगोह, सहारनपुर

तीनों का चालान कर दिया गया है। पुलिस टीम की इस बड़ी कामयाबी पर एसएसपी हरिद्वार ने टीम की पीठ थपथपाई है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *