Breaking
13 Jun 2026, Sat

गर्मी में राहत की फुहार: टाइगर अशोक कुमार के जन्मदिन पर देहरादून में शरबत-मिठाई का वितरण

देहरादून:(जीशान मलिक)शिव सेना के राष्ट्रीय समन्वयक एवं ‘टाइगर’ के नाम से प्रसिद्ध अशोक कुमार का जन्मदिन आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बड़े ही सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिव सैनिकों ने शहर में शरबत वितरण, मिठाई और फल बांटकर लोगों के बीच खुशियां साझा कीं।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा सेना के प्रदेश अध्यक्ष सागर रघुवंशी उपस्थित रहे। सभी शिव सैनिक सबसे पहले निरंजनपुर मंडी के समीप स्थित महादेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर अपने नेता माननीय अशोक कुमार जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना की कि वे अपने मार्गदर्शन से उत्तराखंड एवं पूरे भारत के युवाओं और शिव सैनिकों की ताकत बने रहें।

शिव सैनिकों ने कहा,अशोक कुमार जहां-जहां जाते हैं वहां संगठन को मजबूती मिलती है और तेजी से विस्तार होता है। उनकी ऊर्जा और जोश से हम सभी प्रेरित हैं। हम कामना करते हैं कि वे इसी ऊर्जा के साथ शिव सेना के लिए कार्य करते रहें और युवाओं को दिशा देते रहें।”जन्मदिन के अवसर पर देहरादून की तपती गर्मी में राहगीरों को शरबत पिलाया गया और मिठाई-फल वितरित किए गए। शिव सैनिकों ने कहा कि टाइगर अशोक कुमार जी का जीवन समाजसेवा और संगठन विस्तार को समर्पित है, इसलिए उनका जन्मदिन भी सेवा कार्यों से ही मनाया गया।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सुमित चौधरी, महानगर अध्यक्ष देहरादून मंजीत भट्ट, शिवम् गुप्ता, आयुष पासवान, शिवा, विशाल, मोहित, रवि, राधे, गुरमीत, हरीश, ऋषभ, चमन, लक्ष्य, राकेश, विनय, वंश, बलवीर समेत बड़ी संख्या में शिव सैनिक उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *