Breaking
5 Aug 2026, Wed

बीएचईएल हरिद्वार में 5 दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण संपन्न, 25 कर्मचारियों ने लिया हिस्सा 

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)बीएचईएल हरिद्वार में केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो, भारत सरकार, नई दिल्ली के सहयोग से 5 दिवसीय “संक्षिप्त अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया। 23 जुलाई को संपन्न हुए इस कार्यक्रम में हरिद्वार प्रभाग के लगभग 25 कर्मचारियों ने भाग लिया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों की भाषाई दक्षता बढ़ाना और उन्हें प्रभावी एवं सटीक अनुवाद तकनीकों से परिचित कराना था। प्रशिक्षण में तकनीकी साहित्य का हिंदी में अनुवाद करने पर विशेष जोर दिया गया।

उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (एफबीएम एवं डब्ल्यूटी) अमित कुमार शर्मा रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाकर अपने ज्ञान और दक्षता में वृद्धि करें। उन्होंने तकनीकी साहित्य का अधिक से अधिक हिंदी में अनुवाद करने की आवश्यकता पर बल दिया।समापन सत्र की अध्यक्षता अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) पार्थ सारथी गौडा ने की। उन्होंने सभी कर्मचारियों को अपना अधिक से अधिक कार्य हिंदी में करने के लिए प्रेरित किया।

प्रशिक्षण के दौरान केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो के संकाय सदस्यों संयुक्त निदेशक नरेश कुमार तथा सहायक निदेशक डॉ. गौतम शर्मा व डॉ. आशुतोष ने प्रतिभागियों को राजभाषा नीति, मानक अनुवाद प्रक्रिया, प्रशासनिक शब्दावली और अनुवाद में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। उप प्रबंधक (राजभाषा) शशि सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर राजभाषा विभाग एवं एचआरडीसी के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *