Breaking
26 Nov 2026, Thu

बीएचईएल हरिद्वार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्थापना दिवस, ईडी रंजन कुमार ने फहराया ध्वज

हरिद्वार:(जीशान मलिक) भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) का स्थापना दिवस शुक्रवार को हरिद्वार इकाई में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य में मुख्य प्रशासनिक भवन परिसर में आयोजित समारोह में कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने बीएचईएल ध्वज फहराया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान बीएचईएल गीत का भी प्रसारण किया गया।

अपने संबोधन में रंजन कुमार ने बीएचईएल की गौरवशाली यात्रा एवं राष्ट्र निर्माण में उसके महत्वपूर्ण योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बीएचईएल ने देश की औद्योगिक एवं ऊर्जा क्षेत्र की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।उन्होंने बीते वर्ष के दौरान हरिद्वार इकाई की उपलब्धियों की सराहना करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने सभी कर्मचारियों से गुणवत्ता, उत्पादकता, नवाचार एवं समयबद्ध निष्पादन पर विशेष ध्यान देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुमति शर्मा सहित अन्य महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा सीआईएसएफ के जवान आदि उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *