Breaking
29 Oct 2026, Thu

बर्फबारी के अलर्ट से थमा भारत-चीन पारंपरिक व्यापार, 74.95 लाख के कारोबार के साथ सत्र समाप्त

देहरादून/पिथौरागढ:(जीशान मलिक) तकलाकोट में भारी बर्फबारी की चेतावनी के चलते भारत-चीन पारंपरिक सीमा व्यापार सत्र समय से पहले ही समाप्त हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 से 29 अक्टूबर तक तकलाकोट में अत्यधिक बर्फबारी की आशंका जताई गई थी। इसके चलते तकलाकोट प्रशासन ने सभी भारतीय व्यापारियों को 26 अक्टूबर तक स्वदेश लौटने के निर्देश दिए थे। प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए सभी भारतीय व्यापारी 26 अक्टूबर तक सुरक्षित भारत लौट आए।

उपजिलाधिकारी धारचूला ने बताया कि इस वर्ष व्यापार सत्र के दौरान भारतीय व्यापारियों ने कुल 74 लाख 95 हजार 325 रुपये का कारोबार किया, जबकि चीन से 74 लाख 51 हजार 402 रुपये मूल्य के सामान का आयात किया गया।उल्लेखनीय है कि सीमांत क्षेत्र में होने वाला यह पारंपरिक व्यापार स्थानीय अर्थव्यवस्था और सीमावर्ती क्षेत्रों के आपसी संपर्क की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। हालांकि मौसम खराब होने के कारण इस बार व्यापारियों को निर्धारित समय से पहले ही लौटना पड़ा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *