हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) छोटे-छोटे बच्चों को मालवाहक वाहनों में असुरक्षित तरीके से ढोना सीधे तौर पर हादसे को न्योता देना है। इसी को देखते हुए SSP हरिद्वार के निर्देश पर यातायात पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। यातायात पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा में लापरवाही कभी भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। बच्चों का जीवन सबसे ज्यादा जोखिम में होता है, जब उन्हें मालवाहक वाहनों में नियमों के खिलाफ ले जाया जाता है। 
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं में चालान किए गए।सभी वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने और ऐसी लापरवाही न दोहराने की सख्त हिदायत दी गई। यातायात पुलिस ने चेतावनी दी कि दोबारा उल्लंघन पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

