Breaking
5 Jun 2026, Fri

“फायर स्टेशन मायापुर में मनाया गया संविधान दिवस, कर्मचारियों ने ली शपथ…

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)फायर स्टेशन मायापुर में आज संविधान दिवस पर एक सादे लेकिन गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अग्निशमन अधिकारी ने स्टेशन पर उपस्थित सभी कर्मचारीगणों को संविधान की उद्देशिका (Preamble) की शपथ दिलाई।

इस कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प दोहराया। फायर स्टेशन में संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य कर्मचारियों में कर्तव्यनिष्ठा, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना बताया गया।

अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को अधिकार ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारियां भी देता है, और फायर सेवा कर्मी हमेशा जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए समर्पित रहते हैं।कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *