Breaking
12 Oct 2026, Mon

प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त स्कूलों के लिए 30 करोड़ स्वीकृत, हर जिले को मिलेगा बजट

देहरादून:(जीशान मलिक) वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्राकृतिक आपदाओं से क्षतिग्रस्त हुए विद्यालयों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण के लिए शासन ने 30 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। यह राशि राज्य आपदा मोचन निधि (SDRF) से स्वीकृत की गई है।

महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड की ओर से समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र के अनुसार, शासनादेश संख्या 765 / XVIII-B-1 / 2026-12(10)2025 दिनांक 13 अगस्त 2026 के क्रम में यह धनराशि जारी की गई है।जारी आदेश के अनुसार कुल 30 करोड़ में से 15 करोड़ प्राथमिक विद्यालयों और 15 करोड़ माध्यमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण कार्यों के लिए खर्च किए जाएंगे।

“जिलेवार आवंटन इस प्रकार है”

चमोली, पिथौरागढ़, चम्पावत, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा को 2.50-2.50 करोड़, जबकि हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर को 2-2 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह धनराशि केवल आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की वास्तविक क्षति की मरम्मत पर ही खर्च होगी, सामान्य मरम्मत या नए निर्माण पर नहीं। धनराशि का उपयोग 31 मार्च 2027 तक कर उपयोगिता प्रमाण पत्र महानिदेशालय को प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। गलत उपयोग पर संबंधित मुख्य शिक्षा अधिकारी पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *