नई दिल्ली:(ज़ीशान मलिक)देश और दुनिया भर में आज हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) की शहादत को याद किया जा रहा है. आज मुहर्रम का 10वां दिन यानी ‘यौम-ए-आशूरा’ है, जिसे गम और कुर्बानी के दिन के तौर पर मनाया जाता है. इस मौके पर देशभर में ताजिए निकाले जा रहे हैं,मजलिसें हो रही हैं और लोग इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद कर रहे हैं. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पुलिस अलर्ट पर है. 
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इमाम हुसैन (अ.स.) की कुर्बानियों को याद किया और कहा कि वे मुश्किल हालात में भी सच्चाई और न्याय के लिए खड़े रहे.पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) द्वारा दी गई कुर्बानियाँ उनकी धार्मिकता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं. वे लोगों को विपरीत परिस्थितियों में भी सच्चाई का साथ देने के लिए प्रेरित करते हैं.तो हमें भी चाहिए हम इमाम हुसैन क़े बताए हुए रास्ते पर चल कर अपनी जिंदगी को गुजारें, हजरत इमाम हुसैन क़े नाना मुहम्मद क़े नक़्शे कदम पर चले।

