Breaking
1 Aug 2026, Sat

पॉक्सो के मामले में फरार चल रहे पांच हजार क़े ईनामी को कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक)पिरान कलियर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में थाना पिरान कलियर द्वारा वारण्टियो के विरूद्ध लगातार जनपद एवं गैर जनपदो में दबिशे देकर ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है।

आज पिरान कलियर पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायालय से प्राप्त वारण्ट व थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 77/2025 धारा 64, 144 BNS, 3/4/5 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम व 3/4, 16/17 पोक्सो एक्ट में घोषित 5000/रूपये का ईनामी/ वाछिंत अभियुक्त आदिल पुत्र मौ0 इस्लाम निवासी 340 अशोक बस्ती नवी करीम पहाड़गंज मध्य दिल्ली हाल मैनेजर रहमत साबरी गेस्ट हाउस कलियर।

स्थायी पता लहरिया गंज वार्ड नम्बर 06 भूतनाथ मंदिर के पास थाना नगर मधुबनी जिला मधुबनी बिहार उम्र 25 वर्ष को स्थानीय मुखबिर की मदद से रांटी चौक के पास मुधबनी जिला मधुबनी बिहार से दिनांक 13.06.2025 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारण्टी को मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।

नाम पता वांछित/ईनामी अभि0:-

आदिल पुत्र मौ0 इस्लाम निवासी 340 अशोक बस्ती नवी करीम पहाड़गंज मध्य दिल्ली हाल मैनेजर रहमत साबरी गेस्ट हाउस कलियर, स्थायी पता लहरिया गंज वार्ड नम्बर 06 भूतनाथ मंदिर के पास थाना नगर मधुबनी जिला मधुबनी बिहार उम्र 25 वर्ष।

पुलिस टीम:-

1-उ0नि0 उमेश कुमार थाना पिरान कलियर जिला हरिद्वार ।

2-हे0का0 336 सोनू कुमार थाना पिरान कलियर जिला हरिद्वार ।

3-हो0गा0 2040 अंकित कुमार थाना पिरान कलियर जिला हरिद्वार ।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *