
हरिद्वार:(चीफ एडिटर) नगर निगम क्षेत्र के सभी 60 वार्डों में पैचवर्क का कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में नगर आयुक्त नंदन कुमार, IAS ने विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे पैचवर्क कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान खन्ना नगर में चल रहा पैचवर्क कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया। इस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अवर अभियंता (JE) को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।


नगर आयुक्त ने सभी अधिकारियों को पैचवर्क कार्यों का दैनिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए और पैचवर्क निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए।उन्होंने अधिकारियों को सभी पैचवर्क कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने के भी निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और कमी पाए जाने पर जिम्मेदारी तय कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


