Breaking
21 Jun 2026, Sun

पुलिस के साथ मिलकर द नेशनल हेल्पिंग हैंड ने दी सड़क सुरक्षा की सीख

हरिद्वार:द नेशनल हेल्पिंग हैंड की ओर से सोमवार को ग्राम सलेमपुर महदूद में ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ अभियान चलाया गया। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में आम जनता को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और संस्था की तरफ से जरूरतमंद लोगों को हेलमेट वितरित किए गए।अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया। लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ओवर स्पीडिंग से बचने और नशे में वाहन न चलाने की शपथ दिलाई गई। द नेशनल हेल्पिंग हैंड के सदस्यों ने कहा कि सड़क हादसों में हर साल हजारों जान जाती हैं। छोटी सी सावधानी से बड़ा हादसा टाला जा सकता है।

संस्था की ओर से दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट बांटे गए। इस दौरान ‘हर एक काम देश और इंसानियत के नाम’ के नारे के साथ लोगों से नियम पालन की अपील की गई। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने का वादा किया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *