पिरान कलियर:(जीशान मलिक) पिरान कलियर में चल रहे सालाना उर्स के बीच बारिश ने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। पीपल चौक क्षेत्र में बारिश का पानी जमा होने से मुख्य रास्ते पर गंदगी और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। जलभराव के कारण दरगाह की ओर आने-जाने वाले जायरीनों और स्थानीय राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पीपल चौक पर सड़क पर भरे गंदे पानी के बीच लोगों को आवाजाही करनी पड़ रही है। बड़ी संख्या में जायरीन इसी मार्ग से होकर दरगाह पहुंच रहे हैं, जिससे उन्हें काफी दिक्कत हो रही है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ रही हैजायरीनों का कहना है कि उर्स के दौरान क्षेत्र में देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, ऐसे में प्रमुख मार्गों पर जलभराव की समस्या गंभीर चिंता का विषय है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने तथा सड़क की सफाई कराने की मांग की है।

